logo

जिला अस्पताल में मरीज से अभद्र व्यवहार का आरोप,मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची एक महिला मरीज के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गिरजाशंकर जोशी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया गया कि अस्पताल में महिला मरीज के साथ एक महिला नर्स ने कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार किया और उसे ड्रामा करने वाली कहकर संबोधित किया। मरीज का कहना है कि वह गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में उपचार की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उसके साथ इस तरह का व्यवहार किए जाने से उसे काफी ठेस पहुंची। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों की कमी या स्वास्थ्य व्यवस्थाओं से जुड़ी किसी भी समस्या का खामियाजा मरीजों को नहीं भुगतना चाहिए। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति उपचार और सम्मान की उम्मीद करता है। ऐसे में मरीजों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। ज्ञापन के माध्यम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की गई। साथ ही जिला अस्पताल में सभी मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की गई।
इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश गढ़िया, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चौरा पंकज पपोला, मनीष भंडारी, मन्नू धनिक, प्रकाश वाछमी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान नवजात की मौत, महिला की बमुश्किल बची जान बच्चेदानी फटने से बिगड़ी स्थिति, चिकित्सकों ने तत्काल उपचार कर बचाई महिला की जान
Ad Ad
Share on whatsapp