logo

राजकीय इंटर कॉलेज सौंग की बदहाल स्थिति पर पूर्व विधायक ने जताई नाराजगी

खबर शेयर करें -

कपकोट। अभिभावकों के आग्रह पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने राजकीय इंटर कॉलेज सौंग का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की बदहाल स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में भवन, कक्षाओं, शौचालय, पेयजल, फर्नीचर, प्रयोगशाला और खेल मैदान समेत कई जरूरी सुविधाओं का अभाव है, जबकि भवन की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को विद्यालय की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने शासन-प्रशासन से विद्यालय की आवश्यकताओं का स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ महाविद्यालय में NSUI का दबदबा, अंजली कबडोला अध्यक्ष निर्वाचित

अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष दयाल दयाराकोटी ने बताया कि वर्ष 2018 से विद्यालय की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए लगातार मांग उठाई जा रही है। कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कक्षा-कक्षों और प्रयोगशाला की स्थिति खराब है तथा भवन की छत कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से बारिश के दौरान कमरों में पानी टपकता है। विद्यालय भवन के निर्माण के लिए कई बार प्रस्ताव भेजे गए, लेकिन सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीणों ने सुनी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में पीएम मोदी की मन की बात

प्रमोद जोशी ने कहा कि उनके पूर्वजों ने आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के उद्देश्य से भूमि दान की थी। आज विद्यालय की बदहाल स्थिति देखकर बेहद दुख होता है। उन्होंने विद्यालय की समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त

इस दौरान पूर्व विधायक समेत ग्रामीणों ने एसडीएम कपकोट को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया और जल्द कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर अभिभावक संघ अध्यक्ष दयाल दयाराकोटी, ग्राम प्रधान सुडिंग प्रवीन मटियानी, ग्राम प्रधान सुमगढ़ भूपेंद्र कोरंगा, ग्राम प्रधान गांसी धाम सिंह, जिला पंचायत सदस्य गोपा धपोला, भूपेश ऐठानी, प्रमोद जोशी, दुर्गा दयाराकोटी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp