logo

नवरात्रि के मद्देनजर कौसानी में खाद्य सुरक्षा विभाग का जागरूकता अभियान, कुट्टू के आटे की गुणवत्ता को लेकर होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड, देहरादून तथा जिलाधिकारी बागेश्वर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जनपद के कौसानी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को कुट्टू के आटे की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण और उपयोग को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में सतत विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर हुआ मंथन

अभियान के तहत खाद्य कारोबारियों को कुट्टू का आटा खरीदते और इस्तेमाल करते समय उसकी पैकिंग, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि तथा गुणवत्ता की जांच करने के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि नवरात्रि के दौरान कुट्टू के आटे की मांग बढ़ने के कारण इसकी गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कुट्टू के आटे के सुरक्षित उपयोग, मिलावटी अथवा खराब आटे की पहचान तथा खाद्य सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री का ही उपयोग करने के लिए जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

इस जागरूकता अभियान में सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र एवं भूपेंद्र देव उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना तथा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp