logo

यहां पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्तों के मामले थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, पांच सिपाही निलंबित

खबर शेयर करें -

पुलिस अभिरक्षा से फरार अभियुक्तों के मामले में एसपी बागेश्वर की कड़ी कार्रवाई

बागेश्वर। थाना कपकोट क्षेत्र में पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्तों के फरार होने के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर थाना कपकोट के थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें 👉  खेल प्रतिभाओं को मिला मंच,बागेश्वर में 16 न्याय पंचायतों के 132 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जानकारी के अनुसार, मु.अ.स. 39/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्त 17 सितंबर 2025 को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए थे। इस घटना को गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी बागेश्वर ने तत्काल प्रभाव से संबंधित पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की।

ये पुलिसकर्मी हुए दंडित

उपनिरीक्षक खुशवंत सिंह, थानाध्यक्ष कपकोट — लाइन हाजिर

हेड कांस्टेबल 99 दलजीत सिंह — निलंबित

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल शहीदों और NEET अभ्यर्थियों को संघर्ष वाहिनी ने दी श्रद्धांजलि, जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

कांस्टेबल 45 नापु. राधेश्याम लोहनी — निलंबित

कांस्टेबल 43 नापु. महेश डंगवाल — निलंबित

कांस्टेबल 152 नापु. अशोक कुमार — निलंबित

आरक्षी कांस्टेबल नवीन सिंह — निलंबित

विभागीय जांच के आदेश

एसपी बागेश्वर ने मामले की विभागीय जांच का जिम्मा क्षेत्राधिकारी बागेश्वर को सौंपा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरार अभियुक्तों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही पुलिस बल को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं में और सख्ती बरती जाए।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp