logo

बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

खबर शेयर करें -

रानीखेत में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हृदयांश ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

बागेश्वर। रानीखेत में आयोजित ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। हृदयांश ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्गों में विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच दमदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण, चार ने रजत और छह खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से अकादमी के साथ-साथ जिले में भी खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उमेश शाही निर्विरोध अध्यक्ष, गजेंद्र शाह और कोमल बिष्ट समेत अन्य प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

इन खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

स्वर्ण पदक जीतने वालों में आदित खर्कवाल, माही रावत, निहारिका चौधरी, मानस कंडपाल, अर्नव ओम, सागर बिष्ट और लक्ष्य शामिल रहे।

चार खिलाड़ियों ने जीते रजत

केतन करायत, आरव जोशी, रितिक कुमार और करण कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया।

छह खिलाड़ियों ने हासिल किया कांस्य

कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में गरवित सुमन, मोहित बिष्ट, रौनक नेगी, नितिन गड़िया, विक्रम ठठौला और कृष्णा गोस्वामी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस

अकादमी के कोच सुमन नेगी और प्रशांत कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम राष्ट्रीय स्तर पर पदकों के रूप में सामने आया है। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं

जिला ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन, बागेश्वर के अध्यक्ष इंद्रेश फर्स्वाण, उपाध्यक्ष गणेश धपोला, सह सचिव जगदीश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष पवन आर्य और सचिव किशोर कुमार ने खिलाड़ियों, कोचों और अभिभावकों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रभारी प्रधानाचार्य के समर्थन में धरने पर बैठे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन जिले के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

17 पदकों के साथ बागेश्वर लौटे खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद जिले की खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp