logo

मॉक ड्रिल में धधकी आग, फायर कर्मियों ने सिखाया बचाव का हुनर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ और सही तकनीक से तत्काल कार्रवाई करना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से फायर स्टेशन बागेश्वर की टीम ने उत्तरायण एकेडमी स्कूल, तुपेड़ में अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को आग से बचाव के गुर सिखाए। इस दौरान कृत्रिम आग लगाकर मॉक ड्रिल कराई गई और विद्यार्थियों को फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) के आदेश-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। फायर स्टेशन प्रभारी त्रिलोक राम के नेतृत्व और प्रशिक्षु अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (एफएसएसओ) सचिन सेमवाल के दो माह के व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत फायर कर्मियों ने विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी-कफनी ग्लेशियर तक पहुंचा सेना का ट्रैकिंग दल, दशक बाद बहाल होगी ऐतिहासिक ट्रेकिंग रूट की गतिविधियां।

पांच तरह की आग की दी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आग के विभिन्न वर्गों के बारे में विस्तार से बताया गया। फायर कर्मियों ने समझाया कि क्लास ए में लकड़ी, कागज, कपड़ा और घास-फूस जैसे ठोस पदार्थों में लगने वाली आग, क्लास बी में पेट्रोल, डीजल जैसे ज्वलनशील तरल पदार्थों की आग, क्लास सी में गैस जनित आग, क्लास डी में धातु जनित आग और क्लास ई में विद्युत जनित आग शामिल होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू तट पर उमड़ी आस्था, अष्टमी को पितरों के निमित्त हुआ पिंडदान,कर्नाटक और पुणे समेत देशभर से पहुंचे श्रद्धालु, मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ श्राद्ध और तर्पण

फायर कर्मियों ने बताया कि आग के प्रकार के अनुसार ही उसे बुझाने का तरीका अपनाया जाना चाहिए। इस दौरान फायर एक्सटिंग्विशर के संचालन की जानकारी देते हुए उसका प्रायोगिक प्रदर्शन भी किया गया। कृत्रिम आग लगाकर मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपात स्थिति में त्वरित और सुरक्षित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया।

स्कूल भवन की भी परखी अग्नि सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान फायर टीम ने विद्यालय भवन का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। भवन में उपलब्ध अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा मानकों को और मजबूत करने के लिए विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बैजनाथ पुलिस ने चौरसो में आधी नाली भांग की फसल नष्ट की, ग्रामीणों को किया जागरूक

फायर कर्मियों ने छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि आग लगने पर तत्काल फायर स्टेशन बागेश्वर के 05963-220101 अथवा आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आपात परिस्थितियों में स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp