logo

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ईआरओ, एईआरओ, नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूर्ण पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गंभीरता के साथ संचालित किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची में शामिल न हों।

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

बैठक में अवगत कराया गया कि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सत्यापन कार्य किया जाएगा। इस दौरान मतदाताओं से गणना प्रपत्र वितरित एवं एकत्र किए जाएंगे। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा, जबकि दावा एवं आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक प्राप्त की जाएंगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि बीएलओ अपने क्षेत्र में प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा मतदाता सत्यापन के दौरान सभी आवश्यक जानकारियां सही रूप में दर्ज की जाएं। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित निस्तारण हेतु नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

पुनरीक्षण अभियान के दौरान किसी भी मतदाता से दस्तावेज एकत्र नहीं किए जाएंगे, बल्कि सत्यापन एवं आवश्यक जानकारी अद्यतन करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ एवं एईआरओ को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशिक्षण, प्रपत्रों की उपलब्धता तथा तकनीकी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही सभी राजनीतिक दलों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने के भी निर्देश दिए ।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर सी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp