logo

फर्जी सोशल मीडिया आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पहुंचे बैजनाथ थाना

खबर शेयर करें -

बैजनाथ। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के माध्यम से अपने नाम का दुरुपयोग करने और भ्रामक खबरें फैलाकर छवि धूमिल करने के आरोपों को लेकर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसी क्रम में आज वह अधिवक्ता साथियों के साथ बैजनाथ थाने पहुंचे और संबंधित सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक विज्ञान महोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, नौ विजेताओं ने हासिल किए स्थान

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के माध्यम से उनके नाम का दुरुपयोग किया जा रहा है और उनके खिलाफ भ्रामक खबरें प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में अब वह कानूनी मदद लेने से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं होती और इसी तरह भ्रामक खबरें फैलाने का सिलसिला जारी रहता है, तो वह पुलिस कार्यालय में धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने दिया धरना, उग्र आंदोलन की चेतावनी

पूर्व विधायक ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी व्यक्ति की छवि धूमिल करना, उसके नाम का दुरुपयोग करना और भ्रामक जानकारी फैलाना उचित नहीं है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए और किसी के सम्मान को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कपकोट में एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक शवयात्रा

फिलहाल, संबंधित सोशल मीडिया आईडी के संबंध में पुलिस की ओर से जांच और कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp