logo

सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया, 210 करोड़ का साम्राज्य खड़ा किया : गिरधारी लाल साहू का वीडियो वायरल

खबर शेयर करें -

रेखा आर्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए साहू बोले—जल्द खोलेंगे पूरी कलई

उत्तराखंड। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू के बीच विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में गिरधारी लाल साहू रेखा आर्य को लेकर अपनी बात रखते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में SC/ST शिक्षक एसोसिएशन का ब्लॉक अधिवेशन, विजय कुमार बने अध्यक्ष

“सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया”

वीडियो में गिरधारी लाल साहू कथित तौर पर कहते हैं कि उन्होंने रेखा आर्य को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार करके 210 करोड़ रुपये का साम्राज्य बनाया गया है। साहू ने कहा कि वह जल्द ही पूरे मामले की कलई खोलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

बयान के बाद सियासी हलचल

साहू के इस कथित बयान के सामने आने के बाद उत्तराखंड की राजनीति में विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में आगे क्या खुलासे होते हैं और रेखा आर्य की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में बंदरों के आतंक से राहत दिलाने को वन विभाग की पहल, 35 बंदरों का रेस्क्यू

हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए 210 करोड़ रुपये के साम्राज्य और भ्रष्टाचार से जुड़े दावों को फिलहाल गिरधारी लाल साहू के आरोपों के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp