logo

बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत 48 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नशे में बाइक चलाने पर चालक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पुलिस ने बाइक सीज की, 27 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और 12 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ जारी है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में 13 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 48 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, बैजनाथ क्षेत्र में नशे की हालत में बाइक चलाने पर एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उड़ेरखानी में विवाद के बाद दो भाई गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UK02B-0159 के चालक कृष्णा सिंह भंडारी (28), निवासी बैजनाथ, के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने मोटरसाइकिल को भी सीज कर दिया।

होटल-ढाबों में चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन

पुलिस ने देर शाम ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 27 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोलाज और पेपर क्राफ्ट से सीखने को बनाया जा रहा रोचक

इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने तथा बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले 12 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से बचें। कहीं भी अशांति या हुड़दंग की स्थिति दिखाई देने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में क्षेत्रीय शीतकालीन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

पुलिस के अनुसार, जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp