logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 59 वाहन चालकों के चालान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए बागेश्वर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाया। शनिवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 59 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने पर तीन बाइक सीज की गईं, जबकि एक वाहन का न्यायालय का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर हत्या का आरोप

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में पुलिस ने देर शाम होटल-ढाबों की जांच के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया। इस दौरान 11 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना सत्यापन के रहने के मामलों में दो व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई भी की।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय इंटर कॉलेज बाज़ीरोट में साइबर अपराध,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

अभियान के दौरान पुलिस ने होटल-ढाबा संचालकों और आम लोगों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने, शांति व्यवस्था बिगाड़ने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति बनाए रखने, शराब पीकर वाहन न चलाने और हुड़दंग से दूर रहने की अपील की। साथ ही लोगों से किसी भी तरह की अशांति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Share on whatsapp