logo

सड़क निर्माण की मांग को जनप्रतिनिधियों का समर्थन, आंदोलन को मिला व्यापक जनसमर्थन

खबर शेयर करें -

फुलवाड़ी। सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनमिलन केंद्र फुलवाड़ी में चल रहे आंदोलन को शनिवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओं और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला। आंदोलन स्थल पर पहुंचकर पूर्व बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह भंडारी, ग्रामीण उत्थान समिति के संचालक उमेश जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीशचंद्र सिंह ऐठानी तथा कपकोट नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट समेत अनेक लोगों ने आंदोलनकारियों की मांग का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव को बागेश्वर पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। शासन को अब आश्वासन देने के बजाय सड़क निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क की सैद्धांतिक एवं वित्तीय स्वीकृति, शासनादेश जारी करने और टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के साथ धरातल पर निर्माण कार्य शुरू करना जरूरी है।

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण कार्य वास्तव में धरातल पर शुरू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई या आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। सड़क निर्माण शुरू होने के बाद ही आंदोलन समाप्ति की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियम तोड़ने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

इधर, आंदोलन को मजबूती देने के लिए शनिवार को राधा धामी (59) और पार्वती धामी (50) भी धरने पर बैठीं। महिलाओं ने कहा कि सड़क क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकता है और इसके लिए ग्रामीणों का संघर्ष सड़क निर्माण शुरू होने तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन

धरना स्थल पर पूर्व कैप्टन रतन सिंह दानू अध्यक्ष, संरक्षक चरण सिंह बघरी, सचिव करम सिंह दानू सहित गजेंद्र सिंह धामी, शेर सिंह दानू, तारा धामी, रेवती देवी, गवारा देवी, पुष्पा धामी और मोहनी देवी मौजूद रहीं। फुलवाड़ी, फुलाचौंरा, थलीधार, खांयीधार, सापुली और ठांगधार के ग्रामीणों की मौजूदगी ने आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp