logo

ट्रेन की पटरी से उतरा देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन, बड़ा हादसा टला

खबर शेयर करें -

देहरादून रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड में शंटिंग के दौरान देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतर गया। इस दौरान कोई घायल तो नहीं हुआ लेकिन इससे देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। सभी ट्रेनों को कई घंटे की देरी से जाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  क्वैराली के बहुउद्देशीय शिविर में 46 शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी

रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया कि देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस का इंजन यार्ड से प्लेटफार्म पर लाया जा रहा था। इसी बीच इंजन तेज धमाके के साथ पटरी से नीचे उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल समेत तमाम अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। देर रात तक इंजन को पटरी में लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग

इसके चलते देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जहां एक घंटे की देरी से रवाना किया गया। वहीं, देहरादून-अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस और देहरादून-मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने के चलते यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यातायात प्रबंधक समेत तमाम आला अधिकारियों को दे दी गई थी। मंडल रेल प्रबंधक ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। वही घटना से बिजली के पोल भी क्षतिग्रस्त हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को कांग्रेस का समर्थन,पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने भी दिया धरना
Ad
Share on whatsapp