logo

सीओ कपकोट ने कमेड़ी देवी और रीमा चौकी का किया औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

दीपावली और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश, नशे और साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के आदेश

बागेश्वर। आगामी दीपावली पर्व और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कपकोट राजेश साह ने गुरुवार को कमेड़ी देवी और रीमा पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देश पर किए गए निरीक्षण के दौरान सीओ ने दोनों चौकियों में पुलिस कर्मियों की बैरकों, भोजनालय और कार्यालयों की व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने मैस में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने रीमा चौकी के नए भवन निर्माण के लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हरुनाथ मंदिर में दस दिवसीय शारदीय नवरात्रि महोत्सव संपन्न, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

अभियानों की समीक्षा कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

निरीक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ सैनिक सम्मेलन किया। इसमें पुलिस मुख्यालय, रेंज और जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियानों में सक्रिय भागीदारी करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में राइंका बागेश्वर की टीम प्रथम

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित बीट भ्रमण करने और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने को कहा गया। महिला अपराधों और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ही नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने और नियोजित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

दीपावली पर हाई अलर्ट रहने के निर्देश

आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रहने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

यह भी पढ़ें 👉  शिकायत वापस नहीं लूंगी, जांच में सामने आएगा सच, रेखा आर्य ने वायरल ऑडियो को बताया असली

उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी जोर दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार करें, ताकि लोग बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp