logo

गरुड़ के दीपक कांडपाल को NDA में सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति गोल्ड मेडल से नवाजे गए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के कोर्स 149 की पासिंग आउट परेड में ACA दीपक कांडपाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह पदक अकादमी का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और समग्र उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया जाता है। यह सम्मान उन्हें चीफ ऑफ द नेवल स्टाफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी (PVSM, AVSM, NM) द्वारा प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर चार मकान मालिकों पर कार्रवाई

दीपक कांडपाल मूल रूप से गरुड़, जनपद बागेश्वर के निवासी हैं। उनके पिता श्री जीवन चन्द्र कांडपाल पेशे से वाहन चालक हैं और उनकी माता श्रीमती गीता कांडपाल गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले दीपक ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पहली बार उगा जापानी फल पर्सीमन, पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परिहार की पहल से किसानों को नई उम्मीद

दीपक की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ से हुई। इसके उपरांत उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, गगरिगोल से शिक्षा प्राप्त की, जहां उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और शैक्षणिक दक्षता को मजबूती मिली।

NDA में तीन वर्षों के कठोर प्रशिक्षण के दौरान दीपक कांडपाल ने शैक्षणिक, शारीरिक और नेतृत्व संबंधी सभी परीक्षाओं में लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे कोर्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया और राष्ट्रपति गोल्ड मेडल के हकदार बने।

यह भी पढ़ें 👉  दिलेश्वर धाम मंदिर में चोरी, दोपहर के समय दिया वारदात को अंजाम

दीपक कांडपाल की इस उपलब्धि से गरुड़ क्षेत्र, जनपद बागेश्वर और पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर है। क्षेत्रवासियों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp