logo

तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित दया दानू का कौसानी में हुआ स्वागत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कपकोट तहसील के दूरस्थ गांव बोरबलड़ा निवासी दया दानू का कौसानी के बुरांश होटल में सहकार भारती संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। औषधीय पौधे कुटकी की खेती और इससे जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दया दानू को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सिलाई प्रशिक्षण का पूरा भुगतान नहीं मिलने पर ट्रेनरों का धरना महिलाओं के समर्थन में कांग्रेस भी धरने पर बैठी

दया दानू ने पहाड़ों में कुटकी की खेती को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से 400 से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाले पलायन को रोकने में भी मदद मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  माई भारत के कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चित्रकला, भाषण, लोकनृत्य और नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

कौसानी के बुरांश होटल में आयोजित सम्मान समारोह में सहकार भारती के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारियों ने दया दानू को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि दया दानू ने विषम पर्वतीय परिस्थितियों में औषधीय खेती को आजीविका का माध्यम बनाकर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून के बाद करने का सुझाव, एसोसिएशन ने डीएम को दिया पत्र

इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा, थ्रीस कपूर, हरीश खड़कवाल, जलज खड़कवाल, सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्र सहित सहकार भारती से जुड़े दो दर्जन से अधिक महिला-पुरुष मौजूद रहे। सभी ने दया दानू को तीलू रौतेली सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp