logo

खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, खो-खो में प्रथम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के अंतर्गत सांसद स्तरीय अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में विधानसभा बागेश्वर की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेलों में कई पदक और स्थान हासिल किए। प्रतियोगिता आज 25 सितंबर को चमोली जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित हुईं।

प्रतियोगिता में विधानसभा बागेश्वर की खो-खो टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वालीबाल, पिट्टू और कबड्डी में बागेश्वर की टीमों ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  घांचली नदी पर पैदल पुल की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी बागेश्वर की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। मुर्गा झपट के 34 किलोग्राम भार वर्ग में गुंजन जोशी ने तृतीय, 40 किलोग्राम भार वर्ग में चित्रा ने तृतीय तथा 40 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में ऊंची कूद में दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में हर्षिता परिहार तृतीय और गोला क्षेपण में अनिका तृतीय स्थान पर रहीं।

खेल महाकुंभ में बागेश्वर की बालिकाओं के इस प्रदर्शन पर खेल महाकुंभ के नोडल अधिकारी रबीन्द्र कोहली, खेल प्रशिक्षक गणेश धपोला, नीरज ओली, पूंजा आर्या, कुन्दन राम एवं कविता बढ़ती ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं।

Share on whatsapp