बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की गई है। नई कार्यसमिति में बागेश्वर जनपद को महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है।
घोषित सूची के अनुसार निर्मल तड़ागी, देवाशीष धानिक, गणेश काण्डपाल, आशीष धपोला, योगेश सनवाल, मनोज बचखेती एवं भानु गाड़िया को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं श्री प्रशांत तिवारी को विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया है।
प्रदेश संगठन में बागेश्वर के सात युवा कार्यकर्ताओं को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश स्तर पर बागेश्वर के युवाओं को मिली यह जिम्मेदारी जनपद के लिए गौरव का विषय है। युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से भारतीय जनता युवा मोर्चा को प्रदेश में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में नई ऊर्जा मिलेगी।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री विपुल मैंदोली जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बागेश्वर के युवा कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व दिया जाना जनपद के लिए सम्मान की बात है।







