logo

नेहरू जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, विकास में योगदान को याद किया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए आदर्शों व मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन में आयोजित हुआ ‘एक प्रयास, नशा मुक्त हो समाज’ कार्यक्रम

आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि नेहरू का देश के औद्योगिक विकास, संस्थागत ढांचे और आधुनिक भारत की नींव रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू की दूरदृष्टि और वैज्ञानिक सोच के कारण ही देश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

कार्यक्रम में बालकृष्ण, लक्ष्मी धर्मशक्तू, सुनील भंडारी, विनोद पाठक, किशन गिरी, फिरोज खान, नरेंद्र राठौर, रमेश चंद्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on whatsapp