बागेश्वर कपकोट। कांग्रेस के देशव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, सत्य एवं वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गुरुवार को कपकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जागरूकता यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, मताधिकार की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की मांग को लेकर नारेबाजी की।
जागरूकता यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी समेत जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और मताधिकार को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।







