logo

सीएम धामी का डालनवाला थाने का औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी अनुपस्थित मिलने पर तत्काल लाइन हाज़िर

खबर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था का मूल उद्देश्य आम जनता को त्वरित और निष्पक्ष न्याय दिलाना है।

यह भी पढ़ें 👉  सिमार गांव में सांप के डसने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी थाना प्रभारियों और कोतवालों को निर्देश दिए कि पीक ऑवर के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रहे और किसी भी परिस्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालें।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत जारी सभी 42,426 नोटिसों की सुनवाई शत-प्रतिशत पूर्ण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस स्टेशन में मौजूद शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया और दर्ज मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पुलिस थानों में स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थागत मजबूती सुनिश्चित करने के भी सख़्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे प्रकरणों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन

सीएम धामी के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा और यह संदेश स्पष्ट हो गया कि सरकार कानून व्यवस्था और जनसेवा को लेकर किसी भी तरह की कोताही पर सख़्त रुख अपनाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp