logo

पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में पानी की टंकी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बागेश्वर। शहर के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब परिसर में स्थित एक प्लास्टिक की पानी की टंकी में अचानक आग लग गई। टंकी से उठती लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर … Read more

सीएम धामी का डालनवाला थाने का औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी अनुपस्थित मिलने पर तत्काल लाइन हाज़िर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजधानी देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी … Read more

मानव–वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण को लेकर वन विभाग की सक्रियता,कई क्षेत्रों में गश्त व उपकरण लगाए

बागेश्वर। बागेश्वर प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा मानव–वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को न्यून एवं नियंत्रित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने जनपद के संवेदनशील क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण, निगरानी एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रभागीय वनाधिकारी एवं उप प्रभागीय … Read more

कौसानी होटल एसोसिएशन ने पर्यटक सुविधाओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बागेश्वर गरुड़। पर्यटन नगरी कौसानी में क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर बढ़ने वाली पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए होटल एसोसिएशन कौसानी ने प्रशासन का ध्यान बुनियादी सुविधाओं की ओर आकृष्ट कराया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी के नेतृत्व में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल को विभिन्न समस्याओं के समाधान को … Read more

बागेश्‍वर के चौगांवछीना में पूर्व सैनिक का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव

बागेश्वर : जनपद के चौगांवछीना में एक पूर्व सैनिक का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह अकेले रहते थे। रात सोने से पहले कमरे में उन्होंने आग भी जलाई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 59 वर्षीय पूर्व फौजी जीत … Read more

युवा स्वर्ण व्यापारी ईशान वर्मा के निधन पर व्यापार मंडल ने आयोजित की शोक सभा

बागेश्वर। युवा स्वर्ण व्यापारी ईशान वर्मा के असामयिक निधन पर व्यापार मंडल की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी एवं सचिव देवेंद्र अधिकारी के नेतृत्व में बागनाथ मंदिर पुल के समीप शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं व्यापारियों … Read more

गुलदार–भालू की बढ़ी गतिविधियों को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइटें लगाएगा वन विभाग

बागेश्वर। शीतकालीन मौसम में जनपद बागेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार एवं भालू जैसे वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए बागेश्वर वन प्रभाग द्वारा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत संवेदनशील एवं गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइटों का … Read more

ड्यूटी के दौरान आईटीबीपी इंस्पेक्टर गोकुल सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम सलामी

बागेश्वर : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की थर्ड बटालियन भखारा कैंप, बरेली में तैनात इंस्पेक्टर गोकुल सिंह 56 वर्ष का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से दुखद निधन हो गया। इस हृदयविदारक समाचार से आईटीबीपी के अधिकारियों व जवानों के साथ-साथ उनके पैतृक क्षेत्र चौरा जनपद बागेश्वर में शोक की लहर दौड़ गई। आईटीबीपी … Read more