logo

गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज, गागरीगोल में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 245 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान प्राप्त 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न सेवाओं से संबंधित 11 आवेदन पत्र भरवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों और विधानसभा चुनाव को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक पहुंचाना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

शिविर में कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, पर्यटन, सैनिक कल्याण एवं सेवायोजन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने और विभिन्न योजनाओं के आवेदन भरवाने की कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए बागेश्वर में कांग्रेस का सांकेतिक उपवास, वीवीआईपी मामले की जांच तेज करने की मांग

इसके अतिरिक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर, दफौट की ओर से ग्राम सभा खोलाखेत में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों के शुगर, रक्तचाप एवं हीमोग्लोबिन की जांच कर निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में पतंजलि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजुलता यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, संजय परिहार, डीके जोशी सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय जनता मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp