logo

राजकीय इंटर कॉलेज बाज़ीरोट में साइबर अपराध,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा युवाओं को नशे के जाल से सुरक्षित रखने, डिजिटल खतरों से सचेत करने, महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु लगातार जागरूकता* अभियान चलाया जा रहा है। थाना काण्डा पुलिस टीम द्वारा *राजकीय इंटर कॉलेज बाज़ीरोट बागेश्वर में छात्र-छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम* आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान *छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने तथा साइबर अपराध घटित होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी* दी गई।
इसके साथ ही *छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सड़क पर सुरक्षित आवागमन, हेलमेट/सीट बेल्ट के प्रयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया ।

Share on whatsapp