logo

मुख्य सचिव ने असंगठित क्षेत्रो में कार्यरत गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें -

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत महिला एवं बाल विकास एवं श्रम विभाग से सम्बन्धित अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले इंडिकेटर्स की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने उक्त इंडिकेटर्स में सुधार के लिए महिला एवं बाल विकास व श्रम विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के युक्तिकरण के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रदेशभर में 4 अक्टूबर से अगले 15 दिन तक अभियान चलाकर असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत गर्भवती महिलाओं, निर्माण स्थलों में काम करने वाली गर्भवती महिला श्रमिकों व घरेलू सहायकों के रूप में कार्यरत तथा शहरी मलिन बस्तियों में निवासरत गर्भवती महिलाओं का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सुदूरवर्ती गांव जांठा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक

सीएस ने निर्धारित समय सीमा के भीतर असंगठित क्षेत्र में कार्यरत विशेष रूप से कम आय वर्ग की सभी गर्भवती महिलाओं की पी.एम.एम.वी.वाई की शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने श्रम विभाग को कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सचिव शहरी विकास को शहरी निकायों में कार्यरत कार्मिकों विशेषकर कम आय वर्ग वाले कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों को ईएसआई कवरेज सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में तत्काल समीक्षा बैठक कर इस सम्बन्ध में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राज्य में मातृ मृत्यु दर, गर्भवती महिलाओं व किशोरियों में एनिमिया तथा बच्चों में कुपोषण की समस्या को कम करने हेतु सभी विभागों को समन्वित रणनीति से कार्य करने की भी हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग बाजार-नुमाइशखेत में किराये के कमरे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एएनएम द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं के तीन एएनसी अनिवार्यतः करने तथा गर्भवती महिलाओं की प्रसव के दौरान होने वाली मृत्यु का अनिवार्य रूप से डेथ ऑडिट करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में विशेषरूप से मलिन बस्तियों एवं निर्माण स्थलों के निकट आंगनबाड़ियों की मैपिंग के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर कपकोट पुलिस अलर्ट, बाजारों में सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस, पटाखों की दुकानों के लिए सुरक्षा निर्देश जारी

इसके साथ ही बैठक में मुख्य सचिव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाले टेक होम राशन के तहत मिलेट्स को प्रोत्साहित करने की कार्ययोजना पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अपर सचिव प्रशांत आर्य तथा महिला एवं बाल विकास व श्रम विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp