बागेश्वर : सीडीओ ने उद्यान विभाग को जनपद में ड्रैगन फ्रूट फ़ार्मिंग की संभावनाओं का विस्तृत आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट उत्साहजनक है। भविष्य में किसानों की आय वृद्धि के लिए ड्रैगन फ्रूट उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही आम किसानों को धीरे-धीरे इसके प्रति जागरूक करने पर बल दिया।
शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने उद्यान विभाग की नर्सरी का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट ट्रायल के प्रारंभिक परिणामों की जानकारी ली। कृषकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए पौधालय में ही सब्जी बीज एवं सब्जी पौध उत्पादन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने पौधालय की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। नर्सरी में तैयार प्याज की पौध को निर्धारित समय पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पौधालय प्रभारी प्रमोद सिंह राणा, कुंदन सिंह दानू उपस्थित थे।








