logo

बमराड़ी में बंदरों को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। वन्यजीवों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों को राहत दिलाने की दिशा में वन विभाग ने त्वरित कदम उठाया है। ग्राम सभा बमराड़ी में आज वन विभाग की टीम द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लंबे समय से बंदरों के आतंक से फसलों और घरों को हो रहे नुकसान की शिकायतें सामने आ रही थीं।

यह भी पढ़ें 👉  28 करोड़ के डीएमएफ फंड में घोटाले का आरोप,कांग्रेस ने जिला कार्यालय में आज भी दिया धरना

वन विभाग की इस कार्रवाई को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से बंदरों के उत्पात की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

इस मौके पर ग्राम प्रधान जसपाल सिंह नगरकोटी और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने वन विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि बंदरों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वन विभाग ने समय रहते कार्रवाई कर ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया है, इसके लिए विभाग का धन्यवाद। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के कारण खेतों की फसलें बर्बाद हो रही थीं और बच्चों व बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पिंजरा लगाए जाने से अब उन्हें उम्मीद है कि समस्या से जल्द राहत मिलेगी। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि अभियान के दौरान पिंजरों के आसपास सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना होने पर तुरंत विभाग को अवगत कराएं। विभागीय कार्रवाई से क्षेत्र में मानव–वन्यजीव संघर्ष कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की
Ad Ad
Share on whatsapp