logo

गरुड़ पहुंचने पर भगत सिंह कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खबर शेयर करें -

गरुड़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गरुड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति को स्वावलंबी बनने की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं और आम लोगों को उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों और उत्पादों को बढ़ावा देकर स्वरोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के तहत बूथ संख्या 43 अम्स्यारी में नोटिसों की सुनवाई का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय उत्पादों की व्यापक संभावनाएं हैं। यदि स्थानीय उत्पादों को बेहतर तरीके से तैयार कर बाजार उपलब्ध कराया जाए तो इससे लोगों की आय बढ़ाने के साथ ही पलायन को रोकने में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से रोजगार की तलाश करने के साथ रोजगार सृजन की दिशा में भी प्रयास करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, कुमाऊं संयोजक अनुसूचित जाति जगदीश आर्य, रमेश जोशी, गोविंद डसीला, बहादुर कोरंगा, डीके जोशी, रोहित पांडे, दीपक कोरंगा, मनोज बिष्ट, हरीश रावत, राजेंद्र नेगी, गोपाल किरमोलिया, लक्ष्मी दत्त पांडेय, चंदन बोरा और नवीन खोलिया समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on whatsapp