logo

कपकोट में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से चलाए जा रहे तिरंगा यात्रा अभियान के तहत गुरुवार को कपकोट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा निकाली और देश की आजादी के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

भाजपा कार्यकर्ताओं की तिरंगा यात्रा केदारेश्वर मैदान से शुरू होकर शहीद स्थल तक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए। हाथों में लहराते तिरंगों के बीच निकली यात्रा से कपकोट का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर परिसर में आमसभा के बाद एनएसयूआई और अभाविप समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

भाजपा जिलामहामंत्री संजय परिहार ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीर सेनानियों और शहीदों को याद करना तथा उनके बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें 👉  मलसूना में 65 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, करंट लगने का आरोप

उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन वीरों के योगदान को याद करने का भी समय है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया जा रहा है।

संजय परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट नगर पंचायत का चिल्ड्रन पार्क अराजक तत्वों की भेंट चढ़ा

तिरंगा यात्रा में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp