logo

युवा महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति और प्रतिभाओं की झलक, 84 युवाओं ने किया प्रतिभाग

खबर शेयर करें -

विधायक पार्वती दास ने किया युवाओं का उत्साहवर्धन, प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम रोशन करने का जताया संकल्प

बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से जनपद स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। महोत्सव में जिले के तीनों विकासखंडों से कुल 84 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं ने लोक संस्कृति, कला, साहित्य और अभिनय के रंग बिखेरे।

महोत्सव में सामूहिक लोकगीत और सामूहिक लोकनृत्य में तीन-तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक में भी तीन टीमों ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा एकल लोकगीत, एकल लोकनृत्य और भाषण प्रतियोगिता में तीन-तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में छह और कविता लेखन प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने कपकोट विधानसभा से सीए वरुण चंदोला को बनाया प्रत्याशी, चंदोला ने पहाड़ के विकास को लेकर पेश किया विजन

कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास ने कहा कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ ही आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ के नर्गवाड़ी में खूनी वारदात, चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, बहू गंभीर घायल,आरोपी फरार

युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी ने कहा कि युवा महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। विभाग का प्रयास है कि युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे आगे चलकर जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

प्रतिभागी दिया खेतवाल ने कहा कि महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मंच मिलता है। उनका प्रयास है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करें। वहीं प्रतिभागी चंपा आर्य ने कहा कि महोत्सव में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। इस तरह के आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वेतन और बोनस की मांग को लेकर मैग्नेसाइट कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

महोत्सव में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना और युवाओं को सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp