logo

बागेश्वर के होनहार मोहित रौतेला का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में चयन, जिले में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद बागेश्वर के उभरते फुटबॉल प्रतिभा मोहित रौतेला, पुत्र भरत सिंह रौतेला एवं माता पिंकी रौतेला, का चयन प्रतिष्ठित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर, देहरादून के लिए फुटबॉल खेल के माध्यम से हुआ है। मोहित वर्तमान में आनंदी एकेडमी बनखोला में अध्ययनरत हैं और मण्डलसेरा, बागेश्वर के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

इस उपलब्धि की जानकारी फुटबॉल कोच श्री नीरज पांडे जी ने दी। उन्होंने मोहित की कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को इस सफलता का आधार बताया। मोहित का चयन न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  साक्षरता दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा,भाषण में आर्यन और क्विज में हर्षिता ने हासिल किया प्रथम स्थान

मोहित की इस सफलता पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं खेल से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विधायक पार्वती दास,सुरेश गड़िया नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, क्लब अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, सूरज जोशी, दिलीप मेहरा, महिपाल गाड़िया, सुंदर गाड़िया, गणेश धपोला, गीता कोरंगा, विजय रावत, नवीन रावल, कविता खेतवाल, गरिमा सहित अनेक लोगों ने मोहित को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष वाहिनी का हल्ला बोल, 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना

मोहित की यह उपलब्धि जिले के अन्य नवोदित खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और बागेश्वर को खेल जगत में नई पहचान दिलाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp