logo

राष्ट्रीय स्कूली खेलों में बागेश्वर का परचम, ताइक्वांडो में पहली बार 4 स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राष्ट्रीय स्कूली खेलों में जनपद बागेश्वर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर बागेश्वर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीतकर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2025 तक ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में किया गया। प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की 30 टीमों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  गोगिना पानी हत्याकांड,पुलिस ने चंद घंटों में दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक प्राप्त किए।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
लता कोरंगा, प्रतिज्ञा, आयुष दफौटी एवं योगेश धामी।

टीम की इस ऐतिहासिक सफलता से उत्तराखंड टीम ने बालक वर्ग में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑल ओवर द्वितीय स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि में टीम के कोच ललित नेगी, गोकुल खेतवाल एवं सुरेन्द्र पवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  खेल प्रतिभाओं को मिला मंच,बागेश्वर में 16 न्याय पंचायतों के 132 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

इस ऐतिहासिक सफलता पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोड़े, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम, चक्षुपति अवस्थी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, जिला खेल समन्वयक एवं द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, खेल अधिकारियों एवं खेल संगठनों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का अलर्ट: बागेश्वर में 30 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

लगातार मिल रही राष्ट्रीय सफलताओं को देखते हुए विभिन्न संगठनों ने जनपद बागेश्वर में सरकारी ताइक्वांडो अकादमी एवं ताइक्वांडो छात्रावास खोले जाने की मांग की है, ताकि खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp