बागेश्वर। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बागेश्वर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और सतर्क रणनीति के तहत कोतवाली पुलिस ने 3.13 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस टीम ने बीती रात 14 नवम्बर 2025 को गिराछीना रोड, राधा कृष्ण मंदिर के पास से अभियुक्त भुवन कुमार (27 वर्ष), निवासी नीलेश्वर ठाकुरद्वारा, कोतवाली बागेश्वर को चैकिंग के दौरान पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर FIR नंबर 75/25, धारा 08/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भुवन कुमार पुत्र इंदर लाल
निवासी – नीलेश्वर ठाकुरद्वारा, कोतवाली बागेश्वर
उम्र – 27 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम
उप निरीक्षक बलवन्त सिंह
अ.उ.नि. मोहन सिंह
कांस्टेबल राजेश कुमार, कोतवाली बागेश्वर
नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और एक के बाद एक तस्करों को गिरफ्तार कर रही है।








