logo

69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए बागेश्वर की बालिका टीम लुधियाना रवाना

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जनपद की बालिका ताइक्वांडो टीम 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लुधियाना (पंजाब) रवाना हो गई है। यह प्रतियोगिता 6 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें जिले की खिलाड़ी उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बागेश्वर से साक्षी दफौटी, भूमिका ताकुली, सरिता धामी, विनिता राणा, माही नेगी, चेतना और आराध्या जोशी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। इस आयोजन में देश के सभी राज्यों से कुल 30 टीमों की शीर्ष बालिका खिलाड़ी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

यह प्रतियोगिता भारतीय ओलंपिक संघ और भारत सरकार के अंतर्गत स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) से मान्यता प्राप्त है। टीम के साथ कोच के रूप में ललित नेगी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

टीम की रवानगी से पहले, जिलाधिकारी महोदया, विधायक सुरेश गडिया, पार्वती दास, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आशा राम, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला और द्रोणाचार्य अवार्डी कमलेश तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर वाछम ग्राम पंचायत ने खोला मोर्चा,22 जुलाई से क्रमिक अनशन की चेतावनी

इसके अतिरिक्त, जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, दीपक जोशी, कोच किरण नेगी, गजेंद्र परिहार, महेंद्र परिहार, गोकुल खेतवाल, जगदीश जोशी, विवेक नेगी, हेमंत और खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी टीम का उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp