logo

छत से गिरकर चालक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

खबर शेयर करें -

बालीघाट पंद्रपाली में हादसा, सिर पर लगी थी गंभीर चोट; पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

बागेश्वर। जिले के ठंडा पानी क्षेत्र के बालीघाट पंद्रपाली में घर की छत से गिरने के कारण 45 वर्षीय चालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक ने हायर सेंटर ले जाते समय डोबा के पास रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून रवाना हुए ग्राम प्रधान, कल सचिवालय का करेंगे घेराव

जानकारी के अनुसार, बालीघाट पंद्रपाली निवासी किशन राम (45), पुत्र चंदन राम, मंगलवार देर शाम अपने घर की छत पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 2.116 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार, किशोर भी संरक्षण में लिया

परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन डोबा के पास पहुंचते ही उनकी सांसें थम गईं। इसके बाद शव को वापस लाया गया। बुधवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश

किशन राम पेशे से चालक थे और वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आजीविका का सहारा छिनने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp