logo

डबल मर्डर केस में दो दोषियों को उम्रकैद, चार साल बाद आया फैसला

बागेश्वर की सत्र न्यायालय ने बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला कपकोट क्षेत्र के नौकोड़ी बमनखेत गांव का … Read more

सरयू नदी में नहाते समय व्यक्ति की डूबने से मौत

बागेश्वर में सरयू नदी में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पगना स्थित सप्तेश्वर मंदिर के पास की है, जहां पूजा के लिए आए एक श्रद्धालु की नदी में डूबने से जान चली गई। मृतक की पहचान नंदन सिंह (40 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोविंद सिंह, निवासी डुटियाल गांव, तहसील ताकुला … Read more

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: सीडीओ ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें

बागेश्वर: जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर: सीडीओ ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें कलेक्ट्रेट सभागार बागेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनता दरबार … Read more

उत्तराखंड के दो खिलाड़ियों का वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप के लिए चयन

उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता वर्ल्ड ताइक्वांडो जूनियर चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 से 17 अप्रैल 2026 तक ताशकंद, उज़्बेकिस्तान के ओलंपिक सिटी कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया भर के जूनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। … Read more

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों में रोष, 2027 विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बागेश्वर जिले की गोगिनापानी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गोगिनापानी से कलियाबगड़ होते हुए मंडल सेरा बाइपास मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मांग के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। ग्राम प्रधान मंजू कुंवर ने लोक निर्माण … Read more

बागेश्वर : उड़खुली डनेराखाल में पैराग्लाइडिंग फेस्ट का शुभारंभ, 13 पायलटों ने भरी उड़ान

बागेश्वर : गरुड़ क्षेत्र के उड़खुली डनेराखाल में दो दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुलवे और क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण कुमार की मौजूदगी में किया गया। यह आयोजन नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग जम्मू-पहलगाम के तत्वावधान में आयोजित … Read more

रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई: गोदाम से 4 करोड़ की एनसीईआरटी किताबें बरामद

रुद्रपुर: जिले में प्रशासन, पुलिस और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से भारी मात्रा में एनसीईआरटी की किताबें बरामद की हैं। बरामद पुस्तकों की कीमत करीब तीन से चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में छापेमारी … Read more

पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल

पिथौरागढ़: जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिथौरागढ़–मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम … Read more

कपकोट में नेपाली मूल के व्यक्ति का नरकंकाल मिलने से सनसनी, सात माह से था लापता

कपकोट : क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक खंडहरनुमा मकान से नेपाली मूल के व्यक्ति का नरकंकाल बरामद हुआ। मृतक की पहचान 55 वर्षीय विनोद नेपाली के रूप में हुई है, जो पिछले सात महीनों से लापता बताया जा रहा था। जानकारी के अनुसार विनोद नेपाली कपकोट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में … Read more

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी और रैली का हुआ आयोजन

बागेश्वर : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को लेकर उपभोक्ता जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने रैली निकाली। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन दीप चंद्र जोशी ने बीएड प्रशिक्षुओं को उपभोक्ता अधिकारों और सुरक्षित उत्पादों के चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। … Read more