logo

केंद्रीय विद्यालय के छात्र कार्तिकेय रावल ने जीता गोल्ड, नेशनल में दिखाएंगे दम

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर की कक्षा 7 के छात्र कार्तिकेय रावल ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की बैटमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। कोच अनिल तड़ागी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में हुआ। कार्तिकेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्तिकेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता भरत रावल तथा विद्यालय से मिले सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करता रहेंगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp