logo

सात सूत्रीय मांगों पर अड़े सफाई कर्मी, कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मी संघ शाखा बागेश्वर का आंदोलन तेज हो गया है। कर्मचारियों का तीन दिवसीय पूर्ण कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में छह कर्मचारी धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत 41 वाहन चालकों पर कार्रवाई, छह के खिलाफ चालानी कार्रवाई

गुरुवार को नगर पालिका परिसर में संघ के बैनर तले आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वे अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर 15 जून से चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को सुनने के बजाय आंदोलन को टालने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दस सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधान संगठन ने निकाली विशाल आक्रोश रैली

कर्मचारियों ने ठेका प्रथा समाप्त करने, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित सात सूत्रीय मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Share on whatsapp