logo

जात्रा कसार फेस्टिवल में बागेश्वर के अनुनय जोशी ने जीता स्वर्ण पदक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अल्मोड़ा में आयोजित जात्रा कसार फेस्टिवल-2026 की अंडर-16 साइकिल प्रतियोगिता में बागेश्वर के अनुनय जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर उन्हें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और 20 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

अल्मोड़ा के डीनापानी मैदान में 24 से 28 जून तक आयोजित जात्रा कसार फेस्टिवल के तहत हुई अंडर-16 साइकिल प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले में कन्ट्री वाइड पब्लिक स्कूल, बागेश्वर के छात्र अनुनय जोशी ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 9 लाख 87 हजार17 पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान

अनुनय इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीत चुके हैं। उनके पिता उपकोषागार कांडा में उपकोषाधिकारी हैं, जबकि उनकी माता रश्मि जोशी जिला कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फुलवाड़ी सड़क आंदोलन को यूकेडी का समर्थन, मूलभूत समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

अनुनय की इस सफलता पर विधायक सुरेश गड़िया, विधायक पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी अमर सिंह नगन्याल, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर क्रमिक अनशन 14वें दिन भी जारी, ग्रामीणों ने कहा-निर्माण शुरू होने तक नहीं थमेगा आंदोलन
Ad
Share on whatsapp