logo

बागेश्वर में कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत भराड़ी रोड स्थित एक होटल में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों एवं युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने की। इस दौरान पेपर लीक, शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट, बढ़ती फीस, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में वीडियो स्क्रीनिंग के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और छात्रों के बीच हुए संवाद को भी प्रतिभागियों को दिखाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में 2 किलो चरस के साथ बरेली के दो युवक गिरफ्तार

जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि नीट पेपर लीक सहित विभिन्न भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए घोटालों से छात्र और युवा वर्ग में गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को गंभीरता से उठा रही है और ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के माध्यम से युवाओं की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में खीरगंगा नदी किनारे मिला क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव

उन्होंने बताया कि कोटा में राहुल गांधी द्वारा छात्रों के साथ किए गए संवाद में शिक्षा व्यवस्था की कमियों और युवाओं की अपेक्षाओं को प्रमुखता से उठाया गया था। उसी क्रम में जिले में भी छात्रों के सुझाव एकत्रित कर उन्हें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में गंगा में डूबे दो युवकों की तलाश जारी, NDRF ने दूसरे दिन भी चलाया सघन सर्च अभियान

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंदन गिरी, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सुंदर मेहरा, राहुल बाराकोटी, पंकज कुमार सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp