logo

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप, 29 जून को सचिवालय कूच करेंगे गुरिल्ला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन की जिला इकाई की बैठक बागेश्वर में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत 29 जून को देहरादून सचिवालय कूच को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि बागेश्वर जिले से 10 से 12 गुरिल्ला इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के समक्ष कई बार मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज।

संगठन ने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांगों में एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को पेंशन प्रदान करना, उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी में समुचित अवसर देना तथा आश्रितों के लिए उचित मुआवजा व्यवस्था लागू करना शामिल है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों के समर्थन में प्रदेश स्तर पर होने वाले सचिवालय कूच में जिले से अधिकाधिक संख्या में गुरिल्ला प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चौंपियन ट्रॉफी के लिए बागेश्वर की हैंडबॉल टीमें देहरादून रवाना

इस दौरान ओम प्रकाश, देवुली देवी, रंजीत सिंह, बिशन दत्त भट्ट, दिनेश चंद्र लोहनी, बिशन राम, जगदीश राम सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp