logo

भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की दी जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रभात गढ़िया की अध्यक्षता में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि प्रदेश सरकार का ‘जन-जन की सरकार’ अभियान आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में पांच दिवसीय बाल पत्रिका एवं दीवार पत्रिका निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि 23 जून से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर प्रत्येक विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के प्रवास, मंडल एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण शिविर तथा डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वर्ष 2022 में जिन 23 विधानसभा सीटों पर पार्टी को हार मिली थी, वहां संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति के तहत शक्ति केंद्र बैठकों, प्रबुद्धजन सम्मेलनों, जनसंपर्क अभियान और ‘एक पेड़ मां के नाम’ कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कांग्रेस का 'छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

प्रेसवार्ता में बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी एवं संजय परिहार, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र परिहार, दीपा आर्य सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on whatsapp