logo

नगर व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित,व्यापारी हित कोष बनाने का निर्णय

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल बागेश्वर की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष सूरज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सचिव देवेंद्र अधिकारी ने किया। बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी द्वारा वर्ष 2025 के आय-व्यय … Read more

भारी बारिश में भी डटे रहे फते सिंह करायत,12वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महेंद्र सिंह करायत के नाम पर प्रस्तावित पालड़ीछीना-जनोटीपालड़ी-करालापालड़ी-चनौली-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन रविवार को 12वें दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी, ऑनरी नायब सूबेदार एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य फते सिंह करायत अपने … Read more

नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग

कपकोट। कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। नरगड़ा क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं ग्राम पांकड़ में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी ब्रेकडाउन हो गया, जिससे कई … Read more

रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग

लगातार भूस्खलन से मकान पर मंडराया खतरा, ग्रामीण ने लगाई राहत की गुहार बागेश्वर । जिले के रतबे क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र निवासी दिनेश सिंह बिष्ट ने तहसील प्रशासन को पत्र भेजकर अपने मकान और परिवार की सुरक्षा के लिए तत्काल राहत कार्य कराने … Read more

पेयजल योजना की मरम्मत में बाधा डालने का आरोप, जल संस्थान ने दर्ज कराई एफआईआर

10 हजार आबादी की पेयजल आपूर्ति प्रभावित, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप बागेश्वर: भारी बारिश से क्षतिग्रस्त कठायतबाड़ा ग्राम समूह (जखेड़ा) पेयजल योजना की मरम्मत के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अब्दुल रशीद ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर एक व्यक्ति के … Read more

हरियाली की ओर बढ़े कदम, मनकोट क्षेत्र में जनभागीदारी से सजेगा बंजर पहाड़

मनकोट की बंजर भूमि पर छाई हरियाली, 150 से अधिक पौधों का रोपण दो गांवों के ग्रामीणों और रेडक्रॉस समिति के सहयोग से चला वृहद वृक्षारोपण अभियान बागेश्वर । बागेश्वर जिले के मनकोट क्षेत्र में बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से रविवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति, बागेश्वर की पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन समिति … Read more

विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी … Read more

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ

*लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य* *11 से 15 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में देशभर के शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों और लोक कलाकारों को मिला साझा मंच* *150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन* … Read more

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागेश्वर के सागर थायत

बागेश्वर गरुड़। तहसील के पुरड़ा गांव निवासी सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में डिस्कस थ्रो स्पर्धा के लिए प्रत्यक्ष चयन हुआ है। वह 23 जुलाई से 3 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सागर की इस उपलब्धि से … Read more

डिजिटल साक्षरता से स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

बागेश्वर : ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जन शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान में 20 ग्रामीण युवाओं को छह माह का असिस्टेंट कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल साक्षर बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है। प्रधानमंत्री … Read more