logo

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे बागेश्वर के सागर थायत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर गरुड़। तहसील के पुरड़ा गांव निवासी सागर थायत का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारतीय पैरा एथलेटिक्स टीम में डिस्कस थ्रो स्पर्धा के लिए प्रत्यक्ष चयन हुआ है। वह 23 जुलाई से 3 अगस्त तक स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सागर की इस उपलब्धि से पूरे बागेश्वर और उत्तराखंड में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर को मिली 68.63 करोड़ की पेयजल योजना की सौगात

सागर थायत की यह सफलता वर्षों के कठिन परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई है और अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के लिए खेलने का अवसर मिला है।

सागर के पिता लक्ष्मण सिंह थायत किसान हैं, जबकि उनकी माता गंगा देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले सागर की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले टूटे,90 हजार से अधिक की नकदी और 8 मोबाइल चोरी

उनके चयन पर दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दोसाद, अशोक थायत, कंचन थायत सहित पुरड़ा गांव के ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई तेज, 36 वाहन चालकों के चालान

सभी ने विश्वास जताया कि सागर थायत राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश, प्रदेश और जनपद का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp