logo

नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटा, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल पांकड़ में पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी हुआ ब्रेकडाउन, बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग

खबर शेयर करें -

कपकोट। कपकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। नरगड़ा क्षेत्र में 11 केवी विद्युत लाइन का तार टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं ग्राम पांकड़ में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से हर्षिला फीडर भी ब्रेकडाउन हो गया, जिससे कई गांवों की बिजली गुल हो गई।
अवर अभियंता, विद्युत उपखंड कपकोट ने बताया कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचा है। नरगड़ा में 11 केवी लाइन का तार टूटने और पांकड़ में लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत और पेड़ हटाने का कार्य कर रही है। मौसम अनुकूल रहने पर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल, मोबाइल नेटवर्क और अन्य दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

Share on whatsapp