logo

डिजिटल साक्षरता से स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जन शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। संस्थान में 20 ग्रामीण युवाओं को छह माह का असिस्टेंट कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल साक्षर बनाकर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत संचालित इस प्रशिक्षण में युवाओं को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग, इंटरनेट के उपयोग और विभिन्न डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी जा रही है। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में तकनीक का दायरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल प्लेटफॉर्म तक तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की अधिकांश योजनाएं अब डिजिटल माध्यम से संचालित हो रही हैं, जिसका सीधा लाभ प्रशिक्षित युवाओं को मिलेगा।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रशिक्षण शुरू होने के बाद उन्होंने कंप्यूटर की कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल की हैं। पहले उन्हें कंप्यूटर की ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन अब वे हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल कार्य करना सीख रहे हैं। उनका कहना है कि भविष्य में कंप्यूटर कौशल रोजगार प्राप्त करने में काफी मददगार साबित होगा। जन शिक्षण संस्थान की यह पहल ग्रामीण युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share on whatsapp