logo

नगर व्यापार मंडल की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित,व्यापारी हित कोष बनाने का निर्णय

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल बागेश्वर की बैठक रविवार को नगर अध्यक्ष सूरज जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन सचिव देवेंद्र अधिकारी ने किया। बैठक में व्यापारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी द्वारा वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बताया गया कि व्यापार मंडल की कुल आय 2 लाख 4 हजार 650 रुपये तथा व्यय 1 लाख 93 हजार 395 रुपये रहा। व्यय के बाद बची 11 हजार 257 रुपये की राशि नगर व्यापार मंडल को सौंप दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूर्व नगर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के पास उपलब्ध आय-व्यय विवरण, व्यापार संघ के अभिलेख और रजिस्टर जिला कार्यकारिणी को सौंपे जाएंगे। इसके लिए पुरानी कार्यकारिणी को विधिवत नोटिस जारी किया जाएगा। व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नगर व्यापार मंडल का पंजीकरण कराने का प्रस्ताव भी पारित किया। साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए एक विशेष कोष बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे जरूरतमंद व्यापारियों को सहायता प्रदान की जा सके।
इस पहल की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने व्यापार संघ के कोष में पांच हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। व्यापारियों ने उनके इस कदम का स्वागत करते हुए इसे संगठन की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। बैठक में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और विभिन्न मुद्दों पर त्वरित निर्णय लेने के लिए जल्द ही कोर कमेटी के गठन पर भी सहमति बनी। इस दौरान जिला महामंत्री अनिल कार्की, हरीश सोनी, गिरीश बिष्ट, राजेंद्र परिहार, दीपक जोशी सहित नगर क्षेत्र के अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बागेश्वर की खो-खो टीम का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीता
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp