logo

विश्व जनसंख्या दिवस पर कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को जनसंख्या नियंत्रण, स्वास्थ्य अधिकार, निःशुल्क कानूनी सहायता और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का संचालन रिटेनर अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने किया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, नालसा आशा योजना (बाल विवाह मुक्त भारत), निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा वीर परिवार सहायता योजना, विशेष लोक अदालत, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा साइबर अपराध से संबंधित एमआरएम पोर्टल की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू वैली को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था, अत्याधुनिक विद्युत सब-स्टेशन निर्माण को 6.54 करोड़ की मंजूरी

स्वास्थ्य विभाग के एलोपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष यादव ने जनसंख्या नियंत्रण, रक्तदान और दो बच्चों के बीच उचित अंतराल रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पुलिस विभाग की एसआई गीता भाकुनी ने साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रैली निकालकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीडी) अनीता कुमारी ने प्रजनन अधिकार, मातृत्व लाभ, स्वास्थ्य के अधिकार, दहेज निषेध, बच्चों के अधिकार, मानव तस्करी, पॉक्सो अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट पहुंचे गणेश गोदियाल, बोले देवभूमि के मंदिर भी भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव के तहत राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। अभियान के तहत देवदार, आंवला, हरड़ और मोरपंखी प्रजाति के 15 पौधे लगाए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और अधिकार मित्रों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp