logo

गरुड़ में बारिश का कहर, मकान ध्वस्त, सात लोगों ने भागकर बचाई जान

बागेश्वर। जिले में बारिश का दौर लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से अब सड़कों के साथ ही मकानों पर भी खतरा मंडराने लगा है। गरुड़ तहसील के घेटी गांव में भारी बारिश के बीच एक मकान क्षतिग्रस्त होकर ध्वस्त हो गया। मकान में मौजूद सात परिजनों ने समय रहते बाहर निकलकर किसी तरह … Read more

थानों में पहुंचे स्कूली छात्र, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर सुरक्षा के गुर

बागेश्वर। विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने और उनमें पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस ने सोमवार को शैक्षणिक थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग थानों और कोतवालियों का भ्रमण किया। कार्यक्रम के तहत महर्षि … Read more

झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग तीन दिन से बंद, पूर्व विधायक ने लिया जायजा

कपकोट। सरयू घाटी में लगातार हो रही भारी बारिश से झूनी-खलझूनी मोटर मार्ग पिछले तीन दिनों से पूरी तरह बंद है। मार्ग पर मलबा और बोल्डर आने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। वहीं झूनी गांव के पास मोटर पुल के दोनों एबटमेंट भी खतरे की जद में बताए जा रहे हैं, जिससे … Read more

विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार और वैज्ञानिक सोच का हुनर

बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में आयोजित विद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और परियोजनाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के नवाचार और प्रयोगात्मक सोच ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, … Read more

फुलवाड़ी सड़क निर्माण आंदोलन को संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने दिया समर्थन

बागेश्वर। फुलवाड़ी-फूलचौरा-खाईधार-थलीधार सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से चल रहे आंदोलन को संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने समर्थन दिया। संघर्ष वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और संघर्ष समिति की मांग को जायज बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान कवि जोशी ने कहा कि सात गांवों … Read more

वन बीट अधिकारी संघ की बैठक में वनकर्मियों की समस्याओं पर मंथन, छह कार्मिक सम्मानित

बागेश्वर। वन बीट अधिकारी संघ, जनपद बागेश्वर की आम बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष चंदन राम ने की, जबकि संचालन महामंत्री हेमन्त बिष्ट ने किया। बैठक में वन बीट अधिकारियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मानव-वन्यजीव संघर्ष, वन एवं … Read more

बीआरओ के हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश

*परिजनों की सोशल मीडिया पर गुहार का मुख्यमंत्री ने लिया स्वतः संज्ञान* *सीएम धामी ने फोन पर परिजनों से वार्ता कर दिया हर संभव सहायता का आश्वासन* चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए BRO के हवलदार पंकज की तलाश को लेकर उनके परिजनों ने … Read more

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

बागेश्वर। महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कपकोट पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को वादी की तहरीर के आधार पर … Read more

तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित दया दानू का कौसानी में हुआ स्वागत

बागेश्वर। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित कपकोट तहसील के दूरस्थ गांव बोरबलड़ा निवासी दया दानू का कौसानी के बुरांश होटल में सहकार भारती संगठन की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। औषधीय पौधे कुटकी की खेती और इससे जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दया दानू को यह सम्मान … Read more

नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के 29 खिलाड़ी

बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट विवेकानंद विद्या मंदिर के 29 छात्र-छात्राएं विद्या भारती के नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए मथुरा रवाना हो गए हैं। मथुरा-वृंदावन में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 19 अगस्त तक चलेगी। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए … Read more