logo

नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के 29 खिलाड़ी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर और कपकोट विवेकानंद विद्या मंदिर के 29 छात्र-छात्राएं विद्या भारती के नॉर्थ जोन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने के लिए मथुरा रवाना हो गए हैं। मथुरा-वृंदावन में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 19 अगस्त तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उमेश शाही निर्विरोध अध्यक्ष, गजेंद्र शाह और कोमल बिष्ट समेत अन्य प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत

प्रतियोगिता में क्षेत्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। ऐसे में बागेश्वर के खिलाड़ियों के सामने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाने का अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  काफलीगैर में खुलेगा नवीन राजकीय महाविद्यालय, 18 पदों को शासन की मंजूरी

खिलाड़ियों को इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच सुंदर गाड़िया के साथ कमल नगरकोटी, चंदन कोरंगा और दुर्गा कोरंगा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कोच और विद्यालय से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  कौसानी मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने काटकर यातायात कराया सुचारू

खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग करने तथा बेहतर प्रदर्शन कर बागेश्वर और अपने विद्यालय का नाम रोशन करने का भरोसा जताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp